सड़क पर उतरा हाथियों का दल, यातायात रुका: 6 किसानों की फसल रौंदी, इलाके में दहशत

छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले के छाल रेंज में हाथियों के दल के सड़क पार करने से यातायात कुछ समय के लिए ठप हो गया। वहीं, हाथियों ने आसपास के गांवों में घुसकर 6 किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

जानकारी के अनुसार बोजिया परिसर स्थित औरानारा मार्ग पर सोमवार शाम लोगों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान हाथियों का एक दल सड़क किनारे पहुंच गया। सूचना मिलने पर हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

कुछ देर बाद हाथियों का दल एक-एक कर सड़क पार करने लगा। बताया जा रहा है कि इस दल में करीब 15 से 17 हाथी शामिल थे, जो सिंघीझाप के जंगल की ओर बढ़ गए। हाथी मित्र दल ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने और सावधानीपूर्वक आवागमन करने की अपील की है।

इससे पहले रविवार देर रात हाथियों का दल भलमुड़ी गांव के पास पहुंचा, जहां दो किसानों के खेतों में घुसकर फसल को रौंद दिया। वहीं हाटी गांव में भी चार किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया गया।

ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने रात में हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वे काफी देर तक इलाके में डटे रहे और सुबह होने से पहले जंगल की ओर लौट गए।

वन विभाग के अनुसार छाल रेंज में कुल 37 हाथियों की मौजूदगी है। इनमें से 22 हाथी औरानारा क्षेत्र के जंगलों में देखे जा रहे हैं, जबकि अन्य हाथी बोजिया, कुड़ेकेला, पुरूंगा, छाल, बनहर, लोटान और हाटी क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई