बस्तर बाढ़ पर CM विष्णुदेव साय सख्त : कहा– प्रभावित परिवारों को तुरंत मिले मदद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में आई बाढ़ को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से कई लोगों की जान गई है और फसलें बर्बाद हुई हैं, ऐसे में प्रभावित परिवारों को मुआवजा और राहत सामग्री बिना किसी देरी के मिलनी चाहिए।

सीएम साय ने विदेश दौरे से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हालात की जानकारी ली थी और अब वापस आने के बाद भी अधिकारियों को चेताया है कि राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि पीड़ित परिवारों की तकलीफ कम हो और उन्हें यह महसूस हो कि सरकार संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टरों से राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनहानि और पशुहानि वाले परिवारों को तुरंत राहत राशि दी जाए। साथ ही जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें तिरपाल, बांस-बल्ली और आवश्यक सामग्री प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाए।

साथ ही, TMC सांसद के गृह मंत्री अमित शाह पर की गई अभद्र टिप्पणी की उन्होंने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहनीय भाषा की कोई जगह नहीं है। चीन दौरे पर पीएम मोदी की सराहना करते हुए सीएम साय ने कहा कि मोदी जी की वजह से भारत की साख पूरी दुनिया में बढ़ी है और चीन सहित सभी देशों से अच्छे संबंध बनाने की दिशा में काम हो रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button