छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में बिजली गिरने से तीन की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश का अनुमान है। पिछले 36 घंटों के भीतर पांचों संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं बस्तर के कई इलाकों में भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश का असर रायपुर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। नेविगेशन सिस्टम खराब हो जाने से 24 घंटे तक एयरपोर्ट की सेवाएं प्रभावित रहीं। इस दौरान कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं, जबकि कुछ विमान लैंड नहीं कर पाए। हालांकि अब सिस्टम को दुरुस्त कर लिया गया है। मानसून की स्थिति पर नजर डालें तो 8 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का 88% कोटा पूरा हो चुका है। सामान्य औसत 1143.3 मिमी के मुकाबले अब तक 1006.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस साल अगस्त को छोड़कर मानसून सामान्य बना हुआ है।

रायपुर में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पहला मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां सेंट जोसेफ स्कूल के मैदान में खेलते समय 10वीं के छात्र प्रभात साहू की जान चली गई। दूसरा हादसा मुजगहन थाना क्षेत्र में हुआ, जहां खेत से लौट रही 27 वर्षीय सुशीला साहू पर बिजली गिर गई। वहीं तीसरी घटना अभनपुर के सलौनी गांव की है, जहां 17 वर्षीय खम्महन भारती की मौत हो गई। लगातार हो रही बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई