बिलासपुर:प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से गूंज उठा हेवेंस ग्रीन सिटी का मंदिर

बिलासपुर। रायपुर रोड स्थित काली ढाबा के सामने बसे जी.के. ग्रुप (बिल्डर एंड कॉलोनाइजर्स) के प्रोजेक्ट हेवेंस ग्रीन सिटी में रामनवमी के शुभ अवसर पर सोमवार शाम भगवान श्रीराम की प्रतिमा की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस आयोजन में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

देशभर में रामनवमी पर जहां भगवान श्रीराम की आराधना, पूजन, रैलियों व प्राण प्रतिष्ठा जैसे आयोजन हो रहे हैं, वहीं बिलासपुर भी इससे अछूता नहीं रहा। जी.के. ग्रुप द्वारा विकसित हेवेंस ग्रीन सिटी में बनाए गए भव्य राम मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित की गईं और विधिवत पूजन कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई।

इस पावन अवसर पर राज्य शासन के डिप्टी सीएम अरुण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, एवं महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डिप्टी सीएम ने श्रद्धालुओं को मंदिर स्थापना की बधाई देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा हैं और इस पावन अवसर का हिस्सा बनकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

जी.के. ग्रुप के डायरेक्टर हेमंत मेघराज जीवनानी ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रोजेक्ट है, जिसे लोगों का भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है। कॉलोनी में रहने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए एक कलात्मक मंदिर की स्थापना की गई है, जिससे लोगों को पूजन के लिए बाहर न जाना पड़े। उनका उद्देश्य सिर्फ घर नहीं, बल्कि एक संपूर्ण और आस्थापूर्ण वातावरण देना है।

कार्यक्रम के दौरान मेघराज जीवनानी, सूरज जीवनानी सहित परिवारजन, क्रेडाई, चैंबर ऑफ कॉमर्स, सेंट्रल सिंधी पंचायत के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हेवेंस ग्रीन सिटी में आस्था और विकास का यह संगम शहरवासियों को एक नई पहचान दे रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button