हीथ्रो एयरपोर्ट 18 घंटे बाद खुला; आग के कारण 1,350 फ्लाइट्स सस्पेंड हुईं, 2.91 लाख यात्री प्रभावित हुए

लंदन। ब्रिटेन का सबसे बड़ा हवाई अड्डा, हीथ्रो एयरपोर्ट, 18 घंटे बाद खुला। शुक्रवार सुबह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट ने यहां लैंड किया। दरअसल, गुरुवार रात को एयरपोर्ट के पास स्थित एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लग गई थी, जिसके कारण एयरपोर्ट का संचालन बंद करना पड़ा था।

आग के कारण 1,350 फ्लाइट्स सस्पेंड हुईं और करीब 2.91 लाख यात्री प्रभावित हुए। आग वेस्ट लंदन के हेस इलाके में लगी थी, जिससे 5,000 से ज्यादा घरों की बिजली चली गई थी। ब्रिटेन की काउंटर टेररिज्म पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग के पीछे कोई गलत इरादा तो नहीं था। लंदन फायर ब्रिगेड ने 70 फायर फाइटर्स की टीम के साथ आग पर काबू पाया और शुक्रवार सुबह तक ज्यादातर आग बुझा दी थी। आग के कारण एयरपोर्ट के सारे ऑपरेशंस शुक्रवार रात 12 बजे तक बंद कर दिए गए थे। इसके परिणामस्वरूप भारत से लंदन जाने वाली 6 एअर इंडिया फ्लाइट्स भी कैंसिल हो गई थीं।

पिछले महीने जर्मनी में भी फ्लाइट्स ठप

इससे पहले, 9 मार्च को जर्मनी के सभी एयरपोर्ट्स पर एक दिन की हड़ताल के कारण फ्लाइट्स रद्द हो गई थीं। इस हड़ताल के कारण 3,400 उड़ानें रद्द हो गई थीं और 5 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई