रतनपुर में उर्स के दौरान कांग्रेस-भाजपा नेताओं में तीखी नोकझोंक, कव्वाली कार्यक्रम में मचा हंगामा

रतनपुर में शनिवार रात आयोजित सालाना उर्स के मौके पर उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब कव्वाली कार्यक्रम के दौरान मंच पर कांग्रेस और भाजपा के नेता आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि बीच में पुलिस को बुलाना पड़ा और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकारों पर साधा निशाना

कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, हज कमेटी सदस्य मकबूल अली, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास और अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। इस दौरान मकबूल अली ने अपने भाषण में भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जो काम अभी हो रहे हैं, वो पिछले 50 वर्षों में कांग्रेस सरकारों में नहीं हुए।

भाजपा नेता के बयान पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि दरगाह परिसर में राजनीति की बातें नहीं होनी चाहिए थीं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा नेताओं ने राजनीति की बात छेड़ दी है, तो वे भी अपनी बात रखेंगे। इसके बाद उन्होंने मुसलमानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए दरगाह परिसर में विकास कार्यों के लिए वक्फ बोर्ड से 50 लाख रुपये की मांग कर दी।

दोनों पक्षों के समर्थकों में भी बढ़ा तनाव

त्रिलोक श्रीवास के बयान के बाद वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने भी तीखे लहजे में जवाब दिया और कहा कि मंच से केवल कार्यक्रम का आनंद लिया जाना चाहिए, न कि राजनीति की चर्चा की जाए। लेकिन तब तक दोनों ओर के समर्थक भी उग्र हो चुके थे और मंच के आसपास शोरगुल शुरू हो गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, कार्यक्रम दोबारा शुरू

स्थिति बिगड़ते देख आयोजन समिति ने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत कराया गया। कुछ देर तक कार्यक्रम रुका रहा, लेकिन फिर से कव्वाली शुरू हुई और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई