Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी मंदिर में शादी के बाद मुकरा, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार..

सतना : जिले के रामपुर बघेलान ब्लाक के सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ आफिसर) शिवकांत तिवारी निवासी तिघरा को पुलिस ने महिला के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शशिकांत के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह उसकी पत्नी है।

वर्ष 2019 से दोनों के संबंध हैं। आरोपित ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर मंदिर में 2021 में शादी की। इसके बाद आरोपित उससे दूरी बनाने लगा। इस दौरान तिवारी ने रीवा जिले के गुढ़ में दूसरी शादी भी कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

इसी बीच उसने शुक्रवार को दूसरी महिला से शादी कर ली। आरोपित की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने इस बात की जानकारी भी पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपित की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ लिया गया।

विधि कार्य में अनियमितता में नौ नोटरियों के लाइसेंस निरस्त

मध्य प्रदेश विधि विभाग ने विधिक कार्यों में अनियमितता के चलते नौ नोटरियों का लाइसेंस निरस्त कर दिया। इन नोटरियों के खिलाफ संबंधित जिला न्यायालय से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपों में शपथ ग्रहिता के बिना शपथ-पत्र सत्यापित करना, अनुबंध-पत्र पर नोटरी रजिस्टर का क्रमांक अंकित न करना और अधिकारिता से बाहर शपथ-पत्रों की नोटरी करना शामिल हैं।

नोटरी पदों की स्थिति

मध्य प्रदेश में कुल 3,625 नोटरी के पद स्वीकृत हैं, जिनमें केंद्र सरकार द्वारा 1,125 और राज्य सरकार द्वारा 2,500 पद स्वीकृत हैं। जिला न्यायाधीशों को इन नोटरियों के रजिस्टर का निरीक्षण करने का अधिकार है और अनियमितताओं की रिपोर्ट भेजने का भी अधिकार है।

नोटरी जिनका लाइसेंस निरस्त हुआ

प्रकाश नारायण त्रिपाठी (सतना): विवाह और विवाह विच्छेद अनुबंध पर दस्तावेज निष्पादित किए।

ललित बंधवार (झाबुआ): विवाह संबंधी शपथ-पत्र तस्दीक किया।

दिनेश श्रीवास्तव (गुना): शपथ-पत्र सत्यापित करते समय शपथ ग्रहिता के हस्ताक्षर नहीं कराए।

अल्पना माचीवाल (रतलाम): अनुबंध-पत्र पर नोटरी रजिस्टर का क्रमांक अंकित नहीं किया।

अनिल तोलानी (इंदौर): अपनी अधिकारिता के बाहर शपथ-पत्रों की नोटरी की।

राजेश शर्मा इटारसी जिला नर्मदापुरम । फर्जी शपथ-पत्र तैयार करने का दोषी पाया गया।

इंदौर के नोटरी मोहन पाल

इंदौर के ही नोटरी कन्हैया लाल यादव

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई