ससुराल वाले गए खेत, बहू जेवर लेकर हुई फरार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दादर खुर्द गांव में एक नई नवेली बहू खुशबू कश्यप ने अपने ससुराल वालों को बड़ा झटका दे दिया। आरोप है कि खुशबू करीब 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

खुशबू की शादी मोहनीश कश्यप से कुछ महीने पहले हुई थी। शादी के बाद वह मायके चली गई थी और पति के परिवार पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मामला परामर्श केंद्र तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में समझौता हुआ और खुशबू ससुराल लौट आई।

कुछ दिन बाद जब परिवार खेत में काम करने गया, तब खुशबू ने मौका देखकर घर से सारे जेवर और नकद लेकर फरार हो गई। ससुर चांदराम कश्यप ने बहू की मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। खुशबू की तलाश में ससुराल वाले उसके मायके हरदी बाजार मूढाली पहुंचे, लेकिन वहां पिता ने बताया कि वह घर पर नहीं है। साथ ही उन्होंने चांदराम को धमकी भी दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि बहू के बयान के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई