Hanumat story: बिलासपुर में हनुमत कथा और दिव्य दरबार का भव्य आयोजन, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Hanumat story (बिलासपुर) : बिलासपुर में श्री सिद्धेश्वर धाम सरकार के तत्वावधान में श्री हनुमत कथा एवं लोक मंगल दिव्य दरबार का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. आदर्श कृष्ण शास्त्री जी महाराज श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे।

यह धार्मिक अनुष्ठान 16 फरवरी 2025 से प्रारंभ होगा, जिसमें भक्तों के लिए हनुमत कथा, दिव्य दरबार और कथा समापन के अवसर पर विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। आज इस आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होने वाले इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है, ताकि वे आध्यात्मिक लाभ अर्जित कर सकें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई