HADSA: फ्लाई ऐश कैप्सूल वाहन घुसा घर में, बडा हादसा टला….

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रगति नगर-कोरबा मार्ग पर स्थित नए पुल के पास एक बड़ा हादसा होने से बच गया। फ्लाई ऐश कैप्सूल वाहन सड़क से उतरकर एक घर में घुस गया। हालांकि, घर में कोई नहीं था, जिससे बड़ी घटना टल गई।
घटना दर्री क्षेत्र में हसदेव नदी के नए पुल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्ट का कैप्सूल वाहन प्रगति नगर से गुजर रहा था। इस दौरान वाहन चालक का वाहन पर नियंत्रण कमजोर हुआ और वह सड़क से उतरकर एक कच्चे मकान में घुस गया। घटनास्थल के पास एक महिला ने आवाज सुनी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इनमें से किसी ने पुलिस को सूचित किया और कुछ देर में पुलिस टीम वहां पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
हादसे में मकान को भारी नुकसान हुआ है, जिसमें टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी और खाद्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह मकान खाली था, वरना यह हादसा और भी भयंकर हो सकता था। स्थानीय लोग और प्रशासन ने इस घटना के बाद प्रगति नगर-कोरबा मार्ग पर रम्बल स्पीड ब्रेकर लगाने की जरूरत जताई है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।