MAHAKUMBH: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का हादसा, दो की मौत

कोंडागांव। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक्सयूवी गाड़ी में बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे 6 लोग सवार थे। हादसा केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुआ, जब कार पुलिया से टकराई। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई