HADSA: निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से 4 मजदूर घायल

बिलासपुर। बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन भवन की छत ढलाई के दौरान अचानक गिर गई, जिससे चार मजदूर घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वहां 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। सिरगिट्टी पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी के ए सेक्टर में एक फैक्ट्री परिसर में यह हादसा हुआ। छत ढलाई के दौरान अचानक वह गिर पड़ी, जिससे मजदूर दुर्गेश साहू, अशोक साहू, मोनू ध्रुव और राजकुमारी मलबे में दब गए। आसपास के मजदूरों ने तुरंत उन्हें मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, यह मजदूर ठेकेदार द्वारा काम पर लाए गए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई