हिंद कोल ग्रुप पर GST रेड, कोल मिक्सिंग और टैक्स चोरी की आशंका, 27.50 करोड़ की सरेंडर राशि

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 15 दिसंबर को स्टेट GST टीम ने हिंद कोल ग्रुप के कई ठिकानों में छापेमारी की। इसमें गतौरा, बलौदा और हिंडाडीह स्थित कोल वाशरी और कंपनी ऑफिस शामिल थे। टीम ने कंपनी के लेन-देन, इनकम रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की। यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और कोल मिक्सिंग की आशंका पर की गई।

जांच के दौरान पता चला कि कोल वाशरी में कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर कोल मिक्सिंग की जाती थी। इसके अलावा टैक्स में हेराफेरी की भी संभावना जताई गई। कारोबारियों द्वारा आय के मुकाबले कम टैक्स दाखिल किया जा रहा था, जिससे जीएसटी टीम ने सीधे उनके घर और ऑफिस में रेड की। अधिकारी इस मामले में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच में कई खामियां और अनियमितताएं सामने आई हैं।

दो दिन पहले भी स्टेट GST टीम ने रायपुर की मदद से तीन बड़े कोयला व्यापारियों—महावीर कोल वाशरी, फील कोल और पारस कोल एंड बेनेफिशिएशन—के 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के बाद महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़, फील ग्रुप ने 11 करोड़ और पारस कोल वाशरी ने 6 करोड़ 50 लाख रुपए सरेंडर किए। इस प्रकार कुल 27 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि सरेंडर हुई।

जानकारी के अनुसार महावीर कोल वाशरी का संबंध एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार से है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही निगरानी और बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संदेह के आधार पर की गई है। टीम की जांच अभी भी जारी है और सभी रिकॉर्ड की विस्तृत समीक्षा की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई