20 हजार की रिश्वत लेते GST इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा गया

मध्य प्रदेश के सतना में लोकायुक्त टीम ने GST निरीक्षक कुमार सौरभ को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी निरीक्षक वर्ष 2020-21 के ई-वे बिल प्रकरण में बिना पेनल्टी लगाए और कार्रवाई से बचाने के एवज में 1 लाख रुपए की मांग कर रहा था। मामला 60 हजार रुपए में तय हुआ था और उसने शिकायतकर्ता पर 20 हजार की पहली किस्त तुरंत देने का दबाव बनाया।

फर्म कैलाशराज ट्रैक्टर्स के कर्मचारी वीरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा 29 नवंबर को लोकायुक्त रीवा में की गई शिकायत के आधार पर टीम ने यह कार्रवाई की। सत्यापन के दौरान भी निरीक्षक द्वारा रिश्वत मांगना सिद्ध हुआ।

लोकायुक्त महानिदेशक के निर्देश पर की गई कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। ट्रैप को निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने लीड किया, जबकि टीम में निरीक्षक उपेंद्र दुबे, उप निरीक्षक आकांक्षा शुक्ला सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक निरीक्षक सौरभ ने ई-वे बिल में माल न आने और टैक्स अंतर का हवाला देकर धारा 74 के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की बात कहते हुए रकम की मांग की। शिकायतकर्ता का कहना है कि ई-वे बिल ड्रॉप होना सेलर की जिम्मेदारी है, न कि खरीदार की। इसके बावजूद आरोपी निरीक्षक रिश्वत लेने पर अड़ा रहा और अंततः पहली किस्त लेते ही पकड़ा गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button