मामूली विवाद पर नानी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक द्वारा अपनी ही नानी को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। घटना शहीद नगर का है, जहां रहने वाली बुजुर्ग भूरी बाई बाई की यादव की हत्या कर दी गई। वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेम यादव मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।





