बलौदाबाजार में सुशासन तिहार की धूम, पहले दिन लोगों में दिखा उत्साह

बलौदाबाजार। राज्य शासन के निर्देश पर जिले में सुशासन तिहार 2025 की शुरुआत बड़े ही उत्साह के साथ हुई। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवेदन लेने का कार्य रंगोली, बैनर और स्वागत की परंपरा के साथ शुरू हुआ।

कलेक्टर दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय में पहले आवेदकों से खुद आवेदन लेकर पंजी में प्रविष्टि की और पावती दी। उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

सुशासन तिहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। जन-जागरूकता के लिए सायकिल रैली, नारा लेखन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कसडोल विकासखंड के ग्राम गिरौद में एसडीएम की मौजूदगी में पहली आवेदिका प्रेमलता पटेल का तिलक और गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया। उन्होंने सामुदायिक भवन की मांग के लिए आवेदन दिया और सरकार की इस पहल की सराहना की।

नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में वार्ड क्रमांक 3 के पहले आवेदक सूरज पटेल का गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया।

भाटापारा विकासखंड के ग्राम पंचायत देवरी में भी पहले आवेदक का गर्मजोशी से स्वागत हुआ।

इस तरह जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक सार्थक कदम साबित हो रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई