रायपुर में धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन यात्रा, CM विष्णुदेव साय हुए शामिल

रायपुर। राजधानी रायपुर में ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देर रात जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम के स्वागत मंच पर पहुंचे और झांकियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन यात्रा परंपरा और संस्कृति का अनोखा प्रतीक है। साथ ही उन्होंने भगवान गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने आयोजकों को आमंत्रण देने के लिए आभार भी जताया।

गणेश विसर्जन यात्रा रविवार शाम 8 बजे से शारदा चौक से शुरू हुई। झांकियां तेलघानी नाका, राठौर चौक, तात्यापारा से होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचीं और फिर मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर होते हुए महादेव घाट तक गईं।

इस वर्ष झांकियों में पौराणिक प्रसंगों के साथ आधुनिक विषय भी शामिल रहे। खास तौर पर ऑपरेशन सिंदूर और राफेल विमान की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। एक झांकी में बप्पा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।

गणेश विसर्जन यात्रा देखने के लिए रायपुर शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक उत्सव का आनंद लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई