बिलासपुर में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, “वोट चोर–गद्दी छोड़” का नारा

बिलासपुर। कांग्रेस ने आज मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में बड़ा जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान “वोट चोर–गद्दी छोड़” आमसभा का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व सचिन पायलट ने किया, वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव भी मंच पर मौजूद रहे।
यह सभा राहुल गांधी के आह्वान पर चल रहे देशव्यापी अभियान का हिस्सा है। इसमें महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल समेत सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने सभा में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए जनता से लोकतंत्र बचाने की अपील की।





