रायपुर में 25वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएँ

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित जे. आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय में 25वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

चार दिनों तक चले इस आयोजन में राज्यभर के विद्यार्थियों ने हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, सॉफ्ट टेनिस, रोलर स्केटिंग और साइक्लिंग जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने राज्य के स्कूलों में 9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थी डिजिटल कंटेंट, ई-लर्निंग और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री का लाभ उठा सकेंगे। ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शिक्षा के समान अवसर मिलेंगे।

मंत्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन स्वयं एक खेल है, जिसमें जीत और हार दोनों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखने की सलाह दी।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक सुनील सोनी और कलेक्टर गौरव सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कार, आत्मविश्वास और मेहनत के महत्व पर जोर दिया।

शिक्षा मंत्री ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और नई उपलब्धियों की शुभकामनाएँ दीं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई