राज्यपाल की निजी विवि प्रबंधन को चेतावनी,गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे तो होंगे बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेक डेका ने प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त चेतावनी दी है। गुरुवार को राजभवन में आयोजित बैठक में राज्यपाल ने सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को स्पष्ट कहा कि यदि संस्थान गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो उन्हें बंद करने पर विचार किया जाएगा।

राज्यपाल ने कहा कि अधिकांश निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री बांटने के केंद्र बनते जा रहे हैं, जिससे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के मापदंडों का सख्ती से पालन करना होगा। इसके साथ ही राज्य की प्राथमिकताओं को अपनी कार्यशैली और नीतियों में शामिल करना अनिवार्य होगा।

राज्यपाल ने जोर दिया कि सभी पाठ्यक्रमों में योग्य, प्रशिक्षित और स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। छात्रों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त फैकल्टी होनी चाहिए, अन्यथा ऐसे पाठ्यक्रमों को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने नैक (NAAC) ग्रेडिंग की पात्रता रखने वाले विश्वविद्यालयों से इस प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लेने को भी कहा।

निजी विश्वविद्यालयों को छात्रों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, स्थानीय जरूरतों के अनुसार स्टार्टअप को बढ़ावा, आकांक्षी जिलों में नवाचार, सौर ऊर्जा को अपनाना, डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन, एलुमिनी मीट का आयोजन और “एक पेड़ मां के नाम” योजना के अंतर्गत पौधरोपण जैसे कार्यों का टास्क सौंपा गया। इस बैठक में निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन डॉ. विजय कुमार गोयल, राज्यपाल सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना और उच्च शिक्षा आयुक्त संतोष देवांगन भी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई