राज्यपाल ने 13 संस्थाओं को दी 15.31 लाख की सहायता, टीबी मरीजों और वृद्धजनों को लाभ

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने स्वेच्छानुदान मद से 13 संस्थाओं को कुल 15 लाख 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता राशि रैन बसेरा निर्माण, बीमार वृद्धजनों की देखभाल, दृष्टिहीन बच्चों, दिव्यांगों और वनवासियों के कल्याण के लिए कार्यरत संस्थाओं को दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, राजभवन के अन्य अधिकारी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री डेका ने टी.बी. मरीजों की सहायता के लिए धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद और बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को कुल 2 लाख 25 हजार रुपये प्रदान किए। इसमें धमतरी को 50 हजार, राजनांदगांव को 55 हजार, गरियाबंद को 60 हजार और बस्तर को 60 हजार रुपये मिले। इसके अलावा, राजीव लोचन क्षेत्र स्तरीय संघ गरियाबंद को रैन बसेरा निर्माण के लिए 1 लाख, वनवासी विकास समिति रायपुर को लाइब्रेरी निर्माण के लिए 5 लाख और अभिलाषा दिव्यांगजन कल्याण संस्थान राजनांदगांव को वृद्धाश्रम के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।

अन्य सहायता राशि के तहत, भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम राजनांदगांव को 1 लाख, ब्राईट शिक्षण एवं मानव कल्याण समिति दुर्ग को बीमार वृद्धों की देखभाल के लिए 1 लाख, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी पुलगांव दुर्ग को वृद्धजनों की देखभाल के लिए 1 लाख, तुलसी लोक विकास संस्थान भिलाई को दृष्टिहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय के लिए 1 लाख रुपये दिए गए। इसके अलावा, नगर सैनिक संदीप कुमार साहू को उनकी पत्नी के गले के ऑपरेशन के लिए 25 हजार और दिनेश श्रीवास को उनकी माता के कैंसर उपचार के लिए 30 हजार रुपये की सहायता दी गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई