बस्तर पंडूम में शामिल हुए राज्यपाल, मां दंतेश्वरी का किया पूजन

दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडूम कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रेमन डेका ने शिरकत की। उन्होंने मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजन कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि बस्तर पंडूम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों का प्रतीक है, जो हमारे पूर्वजों की धरोहर को सहेजने का माध्यम बनता है। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने ‘बस्तर के राम’ पर काव्य प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी कविता सुनकर पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति का आनंद लिया।





