किरंदुल से लौह अयस्क ले जा रही मालगाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, रेल मार्ग ठप

जगदलपुर। किरंदुल-कोट्टावालसा रेललाइन पर ओडिशा के कोरापुट जंक्शन आउटर में रात नौ बजे एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी किरंदुल से विशाखापत्तनम लौह अयस्क भरकर जा रही थी।

दुर्घटना डाउन लाइन में हुई है, जिससे इस मार्ग पर रेल आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसके कारण किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस को जड़ती स्टेशन पर रोक दिया गया है। अभी तक दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

मौके पर कोरापुट के रेल अधिकारी पहुंच चुके हैं, वहीं जगदलपुर से भी रेल अधिकारियों की टीम रवाना हुई है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नाइट एक्सप्रेस को अप लाइन या रायगढ़ा-विजयनगरम वैकल्पिक मार्ग से भेजने की संभावना जताई है।

रेल कर्मचारियों ने मौके पर बचाव और डिब्बों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यात्रियों से अपील की गई है कि मार्ग में असुविधा हो सकती है, इसलिए समयपूर्व योजना बनाकर यात्रा करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button