सुशासन तिहार अभियान: बलदाकछार गांव पहुंचे सीएम साय, पेड़ के नीचे चौपाल  लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा चलाया जा रहा “सुशासन तिहार” अभियान जारी है। इस अभियान के तीसरे चरण का आज 5वां दिन है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री साय शुक्रवार को अचानक बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुदूर वनांचल गांव बलदाकछार पहुंचे।

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह गोपनीय था। न तो प्रशासन को और न ही गांववालों को उनके आगमन की पूर्व जानकारी थी। यहां पर सीएम साय ने ग्रामीणों से चर्चा की अफसरों को उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार अभियान की शुरुआत 5 मई से हुई है और यह 31 मई तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसी भी जिले या गांव में बिना पूर्व सूचना के अचानक दौरा कर सकते हैं। इस अभियान का उद्देश्य है – जनता से सीधे संवाद, योजनाओं का वास्तविक फीडबैक लेना और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना।

मुख्यमंत्री साय गांवों में जाकर समाधान शिविरों में भी भाग लेंगे और ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ, शिकायतों और सुझावों के बारे में जानकारी लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री साय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और कोरिया जिलों का भी दौरा कर चुके हैं, जहां उन्होंने जनहित योजनाओं की समीक्षा की थी। सरकार का उद्देश्य है कि जनता तक शासन की योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंचे और लोग सीधे अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई