छठ महापर्व पर सोने में जबरदस्त गिरावट, 2340 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड

दिल्ली। धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। छठ महापर्व के अवसर पर सोना तेजी के बाद अब 2,340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। आज भारत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,23,280 पर आ गया है, जबकि सोमवार को यह ₹1,25,620 था। यानी एक दिन में 2,340 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं पिछले 10 दिनों में सोने की कीमत 6,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट चुकी है।

18 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,30,860 प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर ₹1,24,480 रह गया है। लगातार गिरावट से बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली और धनतेरस जैसे शुभ अवसरों पर यह गिरावट ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

इसी तरह, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई है। 10 दिन पहले 1 किलो चांदी का भाव ₹1,72,000 था, जो अब घटकर ₹1,55,000 प्रति किलो रह गया है। यानी चांदी में ₹17,000 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। इसका मतलब है कि हर 100 ग्राम चांदी में करीब ₹1,700 की कमी आई है।

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच निवेशकों का रुझान गोल्ड ETF (Exchange Traded Fund) की ओर बढ़ा है, जो सोने की कीमतों से सीधे जुड़ा निवेश साधन है। कीमत बढ़ने पर ETF का मूल्य भी बढ़ता है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई