सोने-चांदी में निवेशकों व सटोरियों की पूछताछ से भाव उछले..

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों-सटोरियों की पूछताछ से कामेक्स पर सोना और चांदी वायदा उछल गया। कामेक्स पर सोना वायदा 10 डालर उछलकर 2643 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 73 सेंट बढ़कर 30.96 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इसके चलते इंदौर में भी सोना केडबरी 300 रुपये उछलकर 78400 रुपये प्रति दस ग्राम व चांदी चौरसा 1300 रुपये बढ़कर 91600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

हालांकि अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के साथ नीतियां बदलने से यह कटौती इस दौर में अंतिम हो सकती है। दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर अनिश्चितता बढ़ गई है। मुद्रास्फीति और श्रम बाजार के आंकड़े लचीले हैं और नवंबर के लिए गैर-कृषि पेरोल डेटा इस शुक्रवार को आने वाला है।

कामेक्स पर सोना वायदा 2643 डालर तक जाने के बाद 2649 डालर और नीचे में 2634 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 30.96 डालर तक जाने के बाद 30.43 डालर और फिर नीचे में 31.02 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखी गई।

इंदौर के बंद भाव

  • सोना केडबरी रवा नकद में 78400 सोना (आरटीजीएस) 783000 सोना (91.60) (आरटीजीएस) 71600 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया।
  • सोमवार को सोना 78100 रुपये पर बंद हुआ था।
  • चांदी चौरसा नकद 91600 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 91500 चांदी टंच 91600 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1040 रुपये प्रति नग बिका।
  • सोमवार को चांदी चौरसा नकद 90300 रुपये पर बंद हुई थी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button