17 दिसंबर को सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट..

इंदौर। डाॅलर इंडेक्स में लगातार मजबूती देखी जा रही है। ताजा स्थिति में कीमती धातुओं का भविष्य अनिश्चित देख बड़े निवेशक अपना ध्यान बुलियन मार्केट से हटाकर करंसी मार्केट तरफ लगा रहे हैं।इससे अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को कामेक्स पर 18 डालर घटकर 2639 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 35 सेंट घटकर 30.28 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

  • इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोना केडबरी 270 रुपये घटकर 78430 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 800 रुपये घटकर 90500 रुपये प्रति किलो रह गई।
  • इस कारोबारी सप्ताह के पहले दिन तेजी आई और दूसरे दिन गिरावट रही। इस सप्ताह के अंत में विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों की नीति की घोषणा के बाद ही सोने और चांदी की आगे की दिशा तय पाएगी।
  • वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2025 में सोना सीमित दायरे में रहेगा और जिस प्रकार सोने ने 2024 ने 20-25 फीसद का रिटर्न दिया है, 2025 में ये रिटर्न 10-15 फीसद तक सीमित रह सकता है।
  • हालांकि कई देशों में अभी कुछ ना कुछ भू राजनीतिक तनाव जारी है और अगर परिस्थितियों और बिगड़ती है तो फिर सोने के रिटर्न की स्थिति में सुधार हो सकता है।

इंदौर के बंद भाव

  • सोना केडबरी रवा नकद में 78430 सोना (आरटीजीएस) 78300 सोना (91.60) 71700 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 78600 रुपये पर बंद हुआ था।
  • चांदी चौरसा नकद 90500 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 90400 चांदी टंच 90600 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1050 रुपये प्रति नग बिका। सोमवार को चांदी चौरसा नकद 91300 रुपये बिकी थी।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button