बिहार के रेड लाइट एरिया में मिली लड़कियां आज रात को पहुंचेगी छत्तीसगढ़, देहव्यापार की घटना से इंकार; परिजनों और खुद की मर्जी से गई थी बिहार

रायपुर। 6 दिन पहले बिहार के रोहतास जिले में स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी के दौरान छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियां देह व्यापार के धंधे में लिप्त मिलीं। इनमें 41लड़कियां छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से थी। छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसर बिलासपुर पुलिस की सूचना पर जब रेस्क्यू करने पहुंचे और लड़कियों का बयान लिया, तो उन्होंने बताया, कि परिजनों और खुद की मर्जी से काम करने के लिए आए थे। लड़कियों ने देहव्यापार की बात से इंकार किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस इन लड़कियों को आज वापस लेकर आएगी। लड़कियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

डांस ग्रुप के ठिकानों पर रेड के दौरान मिली बच्चियां

9 मार्च को रोहतास जिले के नटवार थाना पुलिस ने नटवार बाजार में 2 डांसर ग्रुपों के ठिकाने पर छापेमारी की थी। दोनों ठिकानों से छत्तीसगढ़ से आई 41 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया। इनके साथ चार लड़कों को भी बरामद किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में पांच लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।

बिहार पुलिस ने देहव्यापार का दावा किया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोहतास जिले की बाल कल्याण समिति ने सभी लड़कियों को बरामद किया। समिति ने बताया कि ज्यादातर लड़कियां गरीब परिवारों से हैं। इन लड़कियों के माता-पिता ने 30 से 50 हजार रुपए में अपनी बेटी का सौदा कर दिया था। पहले इन्हें ऑर्केस्ट्रा में डांस करने के लिए लाया गया, फिर जबरन गलत काम करवाया जाने लगा। इससे होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा लड़कियों के माता-पिता को भी भेजा जाता था। बिहार पुलिस ने भी इस कार्रवाई को पहले देहव्यापार से जुडा हुआ बताया था।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों की लड़कियां हुई बरामद

  • जांजगीर-चांपा
  • बलौदाबाजार
  • रायपुर
  • राजनांदगांव
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय