निर्माणाधीन मकान में मिला बच्ची का शव, सिर पर मिले गंभीर चोट के निशान

बिलासपुर: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के स्वर्णिम इरा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में 5 वर्षीय मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है को बच्ची कल शाम 6 बजे से गायब थी बच्ची। के परिजनों ने रात भर बच्चों को ढूंढने की कोशिश की लेकिन बच्ची नहीं मिली सुबह जब लेबर लोग काम पर आए तब बच्ची  के शव मिलने की जानकारी हुई इसके बाद इस मामले की जानकारी परिजनों को लगी….और सरकंडा पुलिस को शव मिलने की सूचना दी गई.. मासूम के माता पिता मजदूरी का काम करते हैं और उनका परिवार सेमरताल गांव का रहने वाला है। बरहाल, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था या किसी ने बच्ची के साथ कोई अनहोनी घटना को अंजाम दिया है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई