रामसेतु पुल पर युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान

बिलासपुर। रविवार देर रात रामसेतु पुल पर एक बड़ी घटना टल गई। यहां एक युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई।

घटना रात करीब 10:25 बजे सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गई और छलांग लगाने की कोशिश करने लगी। तभी वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसका हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश की। इसी बीच स्थानीय निवासी मिक्की मिश्रा ने सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय को सूचना दी। पुलिस की टीम 15 मिनट में मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

युवती की पहचान संगीता बंजारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह निजी कारणों से तनाव में थी। फिलहाल पुलिस ने उसे थाने लाकर काउंसलिंग की व्यवस्था की है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह का तनाव या परेशानी हो, तो उसका हल आत्महत्या नहीं है। जरूरत पड़ने पर लोग थाने, हेल्पलाइन नंबर या काउंसलिंग सेंटर से मदद लें।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button