सूरजपुर में 185 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, अवैध अफीम खेती पर सख्ती जारी रहेगी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मुख्यमंत्री ने 185 करोड़ 10 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कुदरगढ़ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

इस दौरान कुल 52 विकास कार्यों का लोकार्पण और 24 नए कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा, जलाशय और नगरीय अधोसंरचना से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडी टू ईट निर्माण से पोषण कार्यक्रम मजबूत हो रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को सीधा लाभ मिल रहा है। कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोपवे, बिजली व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित करने की घोषणा भी की गई।

अवैध अफीम की खेती पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार इस तरह के अपराधों पर लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद खत्म करने के लिए जारी प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है और क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

कार्यक्रम में मंत्रियों ने भी अपने विचार रखे और किसानों, महिलाओं तथा बच्चों के सशक्तिकरण पर जोर दिया। साथ ही सुपोषण, आपराधिक और यातायात जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत मां कुदरगढ़ी के जयकारे के साथ की और कहा कि माता के आशीर्वाद से क्षेत्र में विकास की गति तेज हो रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई