बिलासपुर नगर निगम में 15 अप्रैल को होगी सामान्य सभा, वार्षिक बजट भी होगा पेश

बिलासपुर: करीब एक साल बाद बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा 15 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। इस सभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव के बाद यह पहली सामान्य सभा होगी, जिसमें कई नए युवा पार्षद भी शामिल होंगे। पार्षदों से उनके वार्ड से जुड़ी समस्याओं पर आधारित दो सवाल मांगे गए हैं, जिनका निराकरण सभा में किया जाएगा। इसके साथ ही इस बैठक में नगर निगम का वार्षिक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में शहर के विकास की योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी।

वार्ड की समस्याओं के समाधान की उम्मीद

नगर निगम की सामान्य सभा हर दो महीने में आयोजित होनी चाहिए, ताकि वार्डों की समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान निकाला जा सके। लेकिन पिछले एक साल से यह सभा नहीं हो पाई थी। अब जब 15 अप्रैल को सभा होने जा रही है, तो पार्षदों में खासा उत्साह है। पानी, सफाई, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर पार्षद पूरी तैयारी से सभा में शामिल होंगे।

युवा पार्षदों से दिखेगी नई ऊर्जा

इस बार नगर निगम चुनाव में कई युवा पार्षदों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वे अपने नए जोश और सोच के साथ सदन में अपने वार्डों की समस्याओं को प्रभावशाली तरीके से रखेंगे। अनुभव और युवाओं की भागीदारी से इस बार की सामान्य सभा ज्यादा सार्थक हो सकती है।

नगर निगम आयुक्त ने दी जानकारी

बिलासपुर निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि सामान्य सभा की तारीख और समय निर्धारित करने का अधिकार अध्यक्ष महोदय के पास है। प्रस्ताव उन्हें भेजा जा चुका है और एजेंडा भी तैयार कर लिया गया है। सभा इस सप्ताह के अंत या अगले सप्ताह की शुरुआत में निश्चित रूप से आयोजित होगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई