GBS संक्रमण से महराष्ट्र में 1 मौत, संक्रमितों की संख्या पहुंची 101

पुणे।  महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के कारण एक व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया, कि मृतक व्यक्ति पुणे में काम कर रहा था और सोलापुर अपने घर लौटे थे। आपको बता दे, कि 26 जनवरी तक पुणे में गिलियन-बैरे सिंड्रोम के कुल 101 मामले सामने आए हैं। इनमें से 81 मामले पुणे नगर निगम (PMC) से, 14 मामले पिंपरी-चिंचवड़ से, और 6 अन्य हिस्सों से हैं। इन प्रभावित व्यक्तियों में 68 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से 16 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और यदि किसी भी लक्षण का अनुभव हो, तो सरकारी अस्पताल में जाकर जांच कराएं।

गिलियन-बैरे सिंड्रोम के लक्षण

  • हाथों या पैरों में अचानक कमजोरी
  • लकवा, चलने में कठिनाई
  • दस्त

स्वास्थ्य महकमें ने निगरानी बढ़ाई

राज्य सरकार ने इस पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य स्तरीय टीम का गठन किय है। यह टीम शिविर लगाकर स्थानीय रहवासियों की जांच कर रही है। प्रभावी क्षेत्रों में विभागीय अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। गिलियन-बैरे सिंड्रोम एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें शरीर की इम्यून सिस्टम नसों पर हमला करती है, जिससे कमजोरी, सुन्नपन या लकवा हो सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई