धमतरी में गांजा तस्करी का पर्दाफाश! महंत घासीदास वार्ड में महिला गिरफ्तार

धमतरी। महंत घासीदास वार्ड में गांजा बेच रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की महंत घासीदास वार्ड शासकीय शौचालय के पास एक धुरी नाम की महिला अवैध रूप से गंजा बिक्री कर रही है की सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस की टीम जाकर आरोपियां उषा धुरी पति करण धुरी उम्र 48 वर्ष सा० महंत घासीदास वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी को गांजा विक्रय करते रंगे हाथों पकड़ा गया।

जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के कपड़े के थैले में पॉलिथीन में भरा हुआ 3 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 33000/- एवं नगद 1000/- रूपये जुमला 34000/- जब्त कर आरोपियां के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली से सउनि.संतोषी नेताम,प्रआर. हरीश साहू, आरक्षक गिरिश मिश्रा,महेंद्र सिन्हा,भागवत खांडेकर महिला आरक्षक प्राची गुप्ता,अनिता सिंह,सुनीता साहू, सोनिया साहू एवं शक्ति टीम से मआर.लक्ष्मी नागवंशी,महेश्वरी सिदार,सरला तिवारी, वाहन चालक ठाकुर राम का विशेष योगदान रहा

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button