भिलाई में गांजा तस्करी का खुलासा, रायपुर का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए रायपुर के कबीरनगर निवासी मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो किलोग्राम गांजा, करीब 55 हजार रुपये नकद, एक कीपैड मोबाइल और स्कूटी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 10 दिसंबर को रायपुर नाका दुर्ग ओवरब्रिज के पास कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गांजा बेचते हुए पकड़ा गया था। उनके पास से करीब 2.362 ग्राम गांजा और बिक्री की नकद राशि बरामद की गई थी। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्हें पिछले एक साल से रायपुर के कबीरनगर निवासी बंटी शाहा गांजा सप्लाई कर रहा था।

इस जानकारी के बाद पुलिस लगातार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। 14 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि बंटी शाहा रायपुर नाका रेलवे फाटक के पास ग्राहकों को गांजा सप्लाई करने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी की स्कूटी की डिक्की से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 55,200 रुपये नकद, मोबाइल फोन और स्कूटी भी जब्त की गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है और उससे जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई