विधवा महिला से गैंगरेप, ग्रामीण पंचायत ने 40-40 हजार रुपए लेकर दबाया मामला

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक विधवा महिला के साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जब पीड़िता ने ग्रामीण स्तर पर न्याय की मांग की, तो ग्राम प्रमुखों ने आरोपियों से 40-40 हजार रुपए का दंड लेकर मामले को दबा दिया। बाद में महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार घटना 22 फरवरी 2026 की रात की है। बताया जा रहा है कि एक गांव में आरोपी रोशन कुमार साहू के घर शराब पार्टी चल रही थी। पार्टी से लौटते समय विकास सिन्हा ने नल के पास खड़ी 37 वर्षीय विधवा महिला को देखा और अपने साथी कमल कुमार सेन को फोन कर बुलाया।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला को जबरन उठाकर करीब 300 मीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए। वहां उन्होंने तीसरे आरोपी रोशन कुमार साहू को भी बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने रात करीब 12 बजे तक महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने गांव में न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीण बैठक में मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई, जहां आरोपियों से 40-40 हजार रुपए का दंड लेकर मामला खत्म कर दिया गया। पीड़िता को इससे न्याय नहीं मिला, जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद 13 मार्च को तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास सिन्हा और कमल कुमार सेन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी रोशन कुमार साहू की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता का विवाह प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था, लेकिन पति की मौत के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। वहीं आरोपियों में से एक वार्ड का पंच बताया जा रहा है, जबकि अन्य दो अलग-अलग पेशों से जुड़े हैं। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई