रायपुर में आज से गणेश विर्सजन, निगम टीम 6 दिन 24 घंटे करेगी ड्यूटी; 800 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

रायपुर। रायपुर में आज से गणेश विसर्जन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस और नगर निगम ने भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए अलग-अलग इंतजाम किए हैं। महादेव घाट पर सिर्फ बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, जबकि छोटी मूर्तियों के लिए शहरभर में अस्थायी कुंड बनाए गए हैं। निगम आयुक्त विश्वदीप ने 6 से 11 सितंबर तक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी अलग-अलग शिफ्ट में लगाई है।

रायपुर पुलिस ने विशाल झांकियों और गणेश विसर्जन के लिए ट्रैफिक रूट चार्ट जारी कर दिया है।

शहर में सुरक्षा के लिए 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिन पर CSP रैंक के अधिकारी नजर रखेंगे। ड्रोन और कैमरों से विसर्जन यात्रा की निगरानी होगी। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज रात 8 बजे से शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक, तात्यापारा, शारदा चौक, मौदहापारा, मालवीय रोड, कालीबाड़ी चौक और फायर बिग्रेड चौक से कोतवाली चौक की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई है। हर टीम में 30 सदस्य होंगे, जिनमें गोताखोर, क्रेन ऑपरेटर, फायर ब्रिगेड और मेडिकल स्टाफ शामिल रहेंगे। महादेव घाट में 7 बड़े क्रेन प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए लगाए गए हैं।

IMG 2178

नगर निगम ने तालाबों में मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगाते हुए उनके पास अस्थायी कुंड बनाए हैं। श्रद्धालु इन्हीं में विसर्जन कर सकेंगे। बड़ी प्रतिमाएं निगम की गाड़ियों से महादेव घाट ले जाई जाएंगी। विसर्जन के बाद वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग, भाठागांव चौक और रिंग रोड-1 होकर होगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इस तरह प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई