गायकवाड़ बाहर, धोनी फिर बने कप्तान, जानिये क्या है वजह ?

आईपीएल 2025 के बीच से चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है
टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ अब इस सीजन में और मैदान पर नज़र नहीं आएंगे
दरअसल गायकवाड़ इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं चेन्नई के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस बात की पुष्टि की
ये खबर ना सिर्फ टीम के लिए, बल्कि उन करोड़ों फैंस के लिए भी बड़ा झटका है जो गायकवाड़ को कप्तान के तौर पर आगे बढ़ता देख रहे थे।
लेकिन…हर संकट में उम्मीद की किरण बनकर आते हैं महेंद्र सिंह धोनी।

जी हाँ, अब सीज़न के बाकी मैचों में एमएस धोनी एक बार फिर सेचेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
धोनी, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में
चेन्नई को कई बार चैंपियन बनाया है,अब फिर से मैदान पर कूल कप्तान के रूप में कमान संभालेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक एलान करते हुए बताया किगायकवाड़ का इलाज जारी है, लेकिन इस सीज़न में उनकी वापसी मुमकिन नहीं है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी एक बार फिर कमाल दिखा पाएंगे?
और क्या सीएसके इस मुश्किल वक्त को जीत में बदल पाएगी?

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई