गडकरी का स्पष्टीकरण: दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा

रायपुर/दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरों को झूठा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों ने गलत जानकारी फैलाते हुए दावा किया है कि बाइक और स्कूटर पर टोल टैक्स लगाया जाएगा।

गडकरी ने साफ कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है और दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से पूरी तरह छूट पहले की तरह जारी रहेगी।

उन्होंने भ्रामक खबर फैलाने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि बिना पुष्टि के इस तरह की खबरें फैलाना सही पत्रकारिता नहीं है और वह इसका कड़ा विरोध करते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई