फरार आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल लूट के फरार आरोपी संतोष चौहान उर्फ सेंडी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

घटना 19 जनवरी 2025 की है, जब प्रार्थी दिलीप महंत अपनी मोटरसाइकिल से गुरुनानक चौक जा रहे थे। तभी देवरीडीह गौरा चौरा के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और वीवो T2X 5G मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान संतोष चौहान और बादल भोई के रूप में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संतोष चौहान शहर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संतोष ने अपने साथी बादल भोई के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, उसके साथी बादल भोई की तलाश जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई