4 जनवरी से महापौर की जगह कलेक्टर होंगे निगम प्रशासक, बिलासपुर और जगदलपुर 3 जनवरी को होगा कार्यकाल समाप्त

बिलासपुर। आखिरकार वही हुआ जिसकी संभावना बनी हुई थी। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनाव समय पर न होने की वजह से अब निकायों में प्रशासक बैठने की बारी आ गई है। 3 जनवरी से 10 जनवरी के बीच कई जगह महापौर की जगह कलेक्टर वहां के प्रशासक बन जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में अब चुने हुए मेयरों की जगह सरकारी अधिकारी प्रशासक के रूप में कामकाज संभालेंगे। राज्य शासन ने इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया है। रायपुर सहित राज्य के 10 निगमों में तीन जनवरी से 10 जनवरी के बीच प्रशासकों की नियुक्ति हो जाएगी।

बिलासपुर और जगदलपुर के महापौर का कार्यकाल 3 जनवरी को समाप्त हो रहा है इसलिए यहां 4 जनवरी से कलेक्टर प्रशासक के रूप में निगम की जिम्मेदारी संभालेंगे। राजनांदगांव में 3 जनवरी से प्रशासक बैठ जाएंगे। धमतरी दुर्ग रायगढ़ और चिरमिरी कोरिया मनेंद्रगढ़ में रायपुर के साथ-साथ 6 जनवरी से प्रशासक बैठेंगे। सरगुजा में आठ और कोरबा में 10 जनवरी से महापौर का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई