स्कूल फीस के नाम पर ठगी: 27 अभिभावकों से 8 लाख रुपए ले भागा लेखापाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर: कोटा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में काम कर चुके पूर्व लेखापाल ने बच्चों की फीस के नाम पर 27 अभिभावकों से करीब 8 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी का नाम जाशिल एस.एम. जेहान है, जो रानीसागर स्थित सेंट जेवियर हाई स्कूल में काम करता था।
क्या है पूरा मामला?
जाशिल ने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों की स्कूल फीस सीधे उसके बताए गए बैंक खाते में जमा करें। पालकों को लगा कि फीस स्कूल में ही जा रही है, लेकिन असल में वो रकम जाशिल अपने खाते में जमा करवा रहा था। पैसों को लेकर वह चुपचाप फरार हो गया।
पुलिस ने कैसे पकड़ा?
जैसे ही कुछ अभिभावकों को शक हुआ, उन्होंने इसकी शिकायत कोटा पुलिस से की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और लगातार प्रयासों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जाशिल के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं उसने और किसी से तो इस तरह की ठगी नहीं की।
भरोसे की चूक
हर मां-बाप अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। ऐसे में जब कोई उनके भरोसे का फायदा उठाकर उनके सपनों पर चोट करता है, तो वो न सिर्फ आर्थिक बल्कि मानसिक रूप से भी टूट जाते हैं। ये मामला इसी भरोसे की चूक की एक गंभीर मिसाल बन गया है।





