Fraud in Bilaspur: नर्मदा कोल्ड्रिंक के एचआर ने की फार्मूला लीक करने की कोशिश, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fraud in Bilaspur (बिलासपुर) : सिरगिट्टी पुलिस ने नर्मदा कोल्ड्रिंक में कार्यरत एचआर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसने कंपनी के गोपनीय फॉर्मूले को बेचने की कोशिश की, जिससे कोल्ड्रिंक के निर्माण की प्रक्रिया लीक होने का खतरा बढ़ गया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जहां नर्मदा कोल्ड्रिंक में कार्यरत एचआर कर्मी पर लैपटॉप में मौजूद कंपनी के कोलड्रिंक निर्माण करने वाले फॉर्मूले को बाहरी लोगों को बेचने का आरोप लगा है। जब कंपनी प्रबंधन को इस गड़बड़ी की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत जांच करवाई और सिरगिट्टी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गोपनीय जानकारी लीक करने के तहत मामला दर्ज कर लिया है,आरोपी की तलाश जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button