सावन का चौथा और अंतिम सोमवार, देशभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़

दिल्ली। आज सावन का चौथा और अंतिम सोमवार है। देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर, बाबा बैद्यनाथ, पशुपतिनाथ और दूधेश्वरनाथ जैसे प्रमुख शिवधामों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के पट सुबह 2.30 बजे ही खोले गए, जहां भस्म आरती के बाद दिनभर दर्शन का क्रम जारी है। शाम को महाकाल की भव्य सवारी निकाली जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। यह सवारी नंदी रथ, हाथी और गरुड़ रथों के साथ नगर भ्रमण करेगी। वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम में आज पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है और सुबह मंगला आरती हुई। प्रशासन की ओर से भक्तों पर पुष्प वर्षा भी की गई।

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में झारखंड, बिहार और बंगाल से आए कांवड़िए गंगाजल चढ़ा रहे हैं। वहीं, हरिद्वार के दक्षेश्वर मंदिर, अयोध्या के नागेश्वरनाथ, दिल्ली के गौरी शंकर, और मुंबई के बाबुलनाथ मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। राजस्थान के जयपुर, उत्तराखंड के चमोली, यूपी के मुरादाबाद और ओडिशा के पुरी तक हर जगह शिवभक्ति का उल्लास दिखा। मंदिरों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। भक्तों में आज के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व माना जाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई