रायपुर में 24 घंटे में 4 जगह चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में हमले, पथराव के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर शहर में 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग स्थानों पर चाकूबाजी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। गांधी नगर, इंद्रप्रस्थ फेस-2, डबरापारा और मौदहापारा इलाकों में हुए इन हमलों में कुल 8 लोग घायल हुए हैं।

मौदहापारा इलाके में चाकूबाजी की एक घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को भारी बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मो. अल्ताफ और राशिद अली इफ्तारी के लिए जा रहे थे, तभी रवि रक्सेल और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और पास के इलाके में भीड़ जमा हो गई, जहां विवाद बढ़ते-बढ़ते पथराव में बदल गया।

पुलिस ने मामले में रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल और अभय रक्सेल को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

इंद्रप्रस्थ फेस-2 में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

डबरापारा में पुरानी रंजिश के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला किया गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं गांधी नगर क्षेत्र में दो कुख्यात आरोपियों के गुर्गों के बीच गैंगवार की घटना सामने आई, जिसमें एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस का मानना है कि इसके पीछे अवैध गतिविधियों को लेकर पुराना विवाद हो सकता है।

लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई