भिलाई में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक प्रधान आरक्षक पर हमला करने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी से नशे में धुत युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खेरधा में सतनाम भवन के पास कुछ युवक आपस में विवाद कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर जामुल थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ ही मारपीट शुरू कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

हमले में प्रधान आरक्षक के चेहरे और आंखों में चोटें आई हैं। घटना के बाद जयप्रकाश सूर्यवंशी ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई