पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा पर गिरी गाज, पार्टी विरोधी बयान देने पर जारी नोटिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बागियों की वापसी का खुलकर विरोध करने वाले पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा को पीसीसी ने शो-कॉज नोटिस भेजा है। पार्टी ने उन्हें सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी विरोधी बयान देने के लिए यह नोटिस भेजा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नोटिस के मुताबिक, पार्टी के आंतरिक मामलों पर चर्चा के लिए उचित मंच होने के बावजूद जुनेजा बार-बार सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर अपनी राय व्यक्त कर रहे थे। इससे पार्टी संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा है।

नोटिस में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है और कुलदीप जुनेजा को 3 दिनों के भीतर लिखित में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह नोटिस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और संबंधित पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

निकाय चुनाव मतदान के बाद बागियों की घर वापसी पर सवाल उठाने वाले जुनेजा ने पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए संगठन में तुरंत बदलाव की मांग की थी।उन्होंने कहा था कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को नहीं, हमारे मौजूदा संगठन को हार मिली है।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर कहा कि 4 चुनाव हार के बाद भी यदि इस्तीफ़ा मांगा जाए तो शर्म की बात है।नैतिकता नाम की भी कोई चीज होती है, दीपक बैज को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जरूरी है।कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जल्द होना जरूरी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई