Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Former CM’s son Chaitanya arrested : बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद आधे घंटे की मुलाकात का मिला समय

Former CM's son Chaitanya arrested : भूपेश बघेल ने बेटे से ED ऑफिस में की आधे घंटे की मुलाकात, बोले- दादा होते तो गर्व करते

RAIPUR . छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की आंच अब प्रदेश की राजनीति को गर्म कर चुकी है। (Former CM’s son Chaitanya arrested) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद रायपुर सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शनिवार को भूपेश बघेल ने खुद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचकर अपने बेटे से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी और बहू भी मौजूद थीं। बघेल ने बताया कि चैतन्य से उन्हें आधे घंटे की मुलाकात का समय मिला।

मुलाकात के दौरान भूपेश बघेल ने बेटे से कहा,”अगर तुम्हारे दादा जी जिंदा होते तो बहुत खुश होते, क्योंकि उन्होंने पूरी जिंदगी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और कई बार जेल गए। अब तुम भी इस लड़ाई में शामिल हो गए हो।” उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

अडाणी का विरोध किया, इसलिए कार्रवाई हुई: बघेल (Former CM’s son Chaitanya arrested) 

बघेल ने दावा किया कि चैतन्य की गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक मंशा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में अडाणी मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने वाली थी और रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में पेड़ों की कटाई का भी विरोध कर रही है। इसी के जवाब में सरकार ने ED को आगे किया है। बघेल ने यह भी कहा कि चैतन्य राजनीति में सक्रिय नहीं है, फिर भी उसे निशाना बनाया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि चैतन्य की गिरफ्तारी के तुरंत बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का फोन आया। उन्होंने कहा कि पूरा संगठन एकजुट है और 22 जुलाई को कांग्रेस पूरे प्रदेश में चक्काजाम कर विरोध जताएगी।

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित शराब घोटाले की जांच ED कर रही है। इस मामले में ईडी ने ACB (Anti Corruption Bureau) में एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के नेतृत्व में एक ‘सिंडिकेट’ चल रहा था, जिसने शराब ठेके और सप्लाई में व्यापक भ्रष्टाचार किया।

चैतन्य बघेल को इसी मामले में 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट ने उसे 22 जुलाई तक रिमांड पर भेजा है। ED रायपुर ऑफिस में उससे पूछताछ कर रही है।

कांग्रेस का बड़ा आंदोलन 22 जुलाई को (Former CM’s son Chaitanya arrested) 

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस अब सड़क से संसद तक लड़ाई का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने 22 जुलाई को प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम की घोषणा की है। दोपहर 12 से 2 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्गों सहित जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन होगा। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार अडाणी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए जल-जंगल-जमीन की लूट करवा रही है और इसके विरोध में आवाज उठाने वालों पर केंद्रीय एजेंसियों से कार्रवाई करवा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा है कि चाहे ED हो या CBI, वे डरने वाले नहीं हैं। भूपेश बघेल ने इस पूरे घटनाक्रम को “लोकतंत्र की हत्या” और “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया है। यह मामला अब केवल एक घोटाले की जांच नहीं बल्कि राजनीतिक संघर्ष और सत्ता बनाम विपक्ष की जंग का रूप ले चुका है। 22 जुलाई को कांग्रेस का विरोध कितना व्यापक होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। (Former CM’s son Chaitanya arrested)

कौन हैं चैतन्य बघेल?

चैतन्य बघेल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे हैं. चैतन्य भी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, लेकिन राजनीति में अभी तक कदम नहीं रखा है. उनके पास फिलहाल कोई पद नहीं है. साल 2018 से 2023 के बीच में जब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब चैतन्य बघेल राजनीति में आने का प्लान कर रहे थे, लेकिन फिर 2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार वापस नहीं आई .लोकसभा चुनाव में जब भूपेश बघेल को कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट से टिकट दिया तो अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनकी विधानसभा सीट पाटन पर चैतन्य को टिकट मिलेगा. हालांकि, भूपेश बघेल के हारने के बाद ऐसा नहीं हो सका. इससे पहले चैतन्य बघेल रियल एस्टेट से जुड़े हुए थे. अब पारिवारिक खेती संभाल रहे हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई