गरियाबंद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन विभाग ने खाल तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नबरंगपुर वनमंडल के वाइल्डलाइफ स्क्वाड, उदंती-सीतानदी की एन्टी पोचिंग टीम एवं डी.आर.आई ओडिशा की संयुक्त टीम ने तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 01 नग मोटर सायकल, 03 नग मोबाईल भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वाइल्डलाइफ जस्टिस कमीशन इंडिया से प्राप्त छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा (उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व के इको सेंसिटिव जोन से लगा हुआ क्षेत्र) में तस्करी की सूचना मिली थी, जिस पर एन्टीपोचिंग टीम उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व नबरंगपुर वनमंडल एवं डी. आर. आई रायपुर के साथ संयुक्त टीम गठित कर उमरकोट परिक्षेत्र के करका सेक्शन के उदयपुर-हाथिबेना मार्ग पर तेंदुआ की खाल के साथ चमरा गोंड पिता रघु, खेदुराम पिता कुमार हरिजन, मंगलदास पिता लोकनाथ हरिजन को मौके से पकड़ा गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने तेंदुआ खाल को 1 वर्ष पूर्व का बताया एवं अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की बात बताई। तेंदुआ खाल की सर से पूँछ तक की कुल लम्बाई 195 सेंटीमीटर थी एवं प्रथम दृष्टया जहर देकर शिकार करना पाया गया। आरोपियों से 01 नग मोटर सायकल, 03 नग मोबाईल भी जप्त किये गये ।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई