गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का IED डंप बरामद

गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा नक्सली डंप मिला है। इस डंप से आईईडी बनाने की सामग्री, दवाइयां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

खुफिया सूचना के आधार पर 65वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की F कंपनी, गरियाबंद पुलिस और E-30 टीम ने 12 मार्च को कुल्हारीघाट, देवडोंगर, चारडीह, रानीभरझोला और आसपास के जंगल क्षेत्रों में संयुक्त रूप से एरिया डोमिनेशन और सर्च अभियान चलाया।

अभियान के दौरान रानीभरझोला के जंगल में एक संदिग्ध स्थान मिला। जांच के लिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज़ल (BDDS) डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। खुदाई करने पर नक्सलियों के डंप से इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक फ्यूज, कॉर्डेक्स वायर, विस्फोटक पाउडर, पावर सोर्स, ट्रिगर मैकेनिज्म, कमांड वायर और कंटेनर सहित कई सामग्री बरामद हुई।

इसके अलावा मौके से कुछ मेडिकल सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली हैं। सभी बरामद सामग्रियों को सुरक्षा बलों ने जब्त कर लिया है।

सुरक्षा बलों के अनुसार इस कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित गतिविधियों को विफल करने में सफलता मिली है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई